फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव

Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। चार दिन पहले घर से गायब हुए युवक का शव बोरे में पड़ा मिला। उसकी हत्या कर हत्यारे शव को बोरे में भरने के बाद फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर दो नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अंतहवा गांव निवासी 34 वर्षीय कलीम पुत्र नंकुने बीती 19 मार्च को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद जब युवक का कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। चार दिन बाद बुधवार को पोखरा गांव के नाले में युवक का शव बोरे में मिला। राहगीरों ने बोरे को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव व रुपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची। बोरे को खोला गया तो युवक का शव मिला। शव देखते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव से उठ रही बदबू से लग रहा था कि तीन-चार दिन पहले ही हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाले में बोरे में मिले शव को जब बाहर निकाला गया तो काफी बदबू आ रही थी। शव सड़ चुका था। स्थानीय लोग चर्चा कर रहे थे कि शायद युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। शव सड़ जाने के कारण शरीर पर कहीं चोट के निशान भी नहीं दिख रहे थे। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ बोलने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में शव मिलने की सूचना पर मौके पर गया था। शव सड़ चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- जंग बहादुर यादव, सीओ नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed