{"_id":"623768397976be4d714bf64d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6223935186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने घर ढहाया व चौपट की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने घर ढहाया व चौपट की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। आंबा गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। एक ग्रामीण के मकान को ढहा दिया। उसके बाद खेत में पहुंचकर गेहूं की फसल चौपट कर दी। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर गांव के ग्रामीण एकत्र हुए और पीपा व पटाखा फोड़कर जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने दौरा कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आंबा गांव में हाथियों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। शनिवार की रात करीब 11 बजे जंगली हाथियों का झुंड अचानक आंबा गांव पहुंच गया जहां हाथियों ने गांव निवासी मुन्नू पुत्र चुन्नू का घर ढहा दिया। हाथियों के हमला बोलते ही घर के लोगों शोर मचाते हुए बाहर भागकर जान बचाई। हाथियों ने घर में रखा दो बोरी गेहूं व एक बोरी चावल खा लिया। घर में रखे बक्शे को तोड़ दिया। साथ ही गृहस्थी का सारा सामान तहस-नहस कर दिया।
उसके बाद हाथियों का झुंड गांव निवासी मोहम्मद अली पुत्र रहमत अली के गेहूं के खेत में पहुंचा जहां हाथियों ने करीब एक बीघा फसल को रौंदकर चौपट कर दिया। हाथियों को खदेड़ने के लिए गांव के लोग एकत्रित हुए और ढोल-पीपे पीटकर व पटाखे फोड़कर हांका लगाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच कर मुआवजा दिलाया जाएगा।