{"_id":"6237677779770c78bb4f5243","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6223930124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक पर जानलेवा हमला, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक पर जानलेवा हमला, भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। होली के दिन ससुराल आए युवक पर शनिवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर महसी सीओ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखीमपुर जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के ठुठवा बंटुकरा गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश पुत्र कुंजी की ससुराल खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव में है। वह अपने भाई छोटेलाल के साथ होली खेलने के लिए ससुराल आए थे। शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी जिससे सिर में चोट आने के कारण वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया।
मौके से बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों व परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही महसी सीओ जयप्रकाश व खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के दौरान युवक को चोटें आई हैं। घायल युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।