{"_id":"622b885af8d0f83d6e4db055","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6213715136","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी राउंड में खुशी तो किसी में गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी राउंड में खुशी तो किसी में गम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना संपन्न हो गई है। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया और समाजवादी पार्टी के खाते में सिर्फ दो विधानसभा सीटें आईं। गुरुवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कई राउंड चली मतगणना के दौरान भी काफी उठापटक देखने को मिली। किसी राउंड में सपा आगे हुई तो किसी राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई। इस दौरान बढ़त की उछाल के साथ ही कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला सदर विधानसभा का रहा जहां शुरुआत के कई राउंड तो भाजपा पिछड़ी, लेकिन 15 वें राउंड से भाजपा ने वापसी की और जीत हासिल की। महसी विधानसभा का मुकाबला लगभग एकतरफा नजर आया और भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह सभी 27 राउंड की मतगणना में आगे रहे। बलहा में भी लगभग एकतरफा मुकाबला देखने को मिला जहां सपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल कनौजिया सिर्फ चार बार ही भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर से आगे निकल पाए।
सदर विधानसभा सीट पर कुल 32 राउंड की मतगणना की गई, जिसके बाद फाइनल नतीजे आए। शुरुआत के 14 राउंड में तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी यासर शाह पूरी तरह हावी दिखे और सपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला, लेकिन 15 वें राउंड से समीकरण बिगड़ने लगे और ग्रामीण क्षेत्रों की मतगणना के साथ ही भाजपा ने मजबूत वापसी की। 15 वें राउंड में अनुपमा जायसवाल को 3442 मत मिले तो यासर शाह को 3010 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद लगातार अनुपमा जायसवाल हावी दिखीं। 16 राउंड में जहां यासर शाह 24112 मतों से आगे थे वहीं 28 वें राउंड में अंतर मात्र 2357 मतों का बचा। 28 वें राउंड में सपा को 2024 तो अनुपमा जायसवाल को 4720 मत मिले। 29 वां राउंड भाजपा के लिए निर्णायक रहा और 4530 मत पाकर अनुपमा जायसवाल सपा प्रत्याशी यासर शाह से 2092 मतों से आगे निकल गई। वहीं, 32 वें व अंतिम राउंड में पिछड़ने के बाद भी अनुपमा जायसवाल 4256 मतों से विजयी रह्री।
पयागपुर विधानसभा की मतगणना 32 राउंड में संपन्न हुई। शुरू के 11 राउंड में तो सुभाष त्रिपाठी पिछड़ते नजर आए, लेकिन 12 वें राउंड से सुभाष ने मतों का अंतर कम करना शुरू किया। हालांकि, 13 वें राउंड में एक बार फिर वह पिछड़े, लेकिन 14 वें राउंड से लगातार 25 वें राउंड तक सुभाष त्रिपाठी सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव से आगे रहे। 17 वें राउंड में ही सुभाष त्रिपाठी ने मुकेश श्रीवास्तव को 303 मतों से पीछे कर दिया। इस राउंड में सुभाष को 4119 तो मुकेश को 2654 मत मिले। 27 वें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी सपा के मुकेश श्रीवास्तव से 7945 मतों से आगे निकल गए। वहीं, 29 वें राउंड में सुभाष त्रिपाठी ने एक लाख मतों का आंकड़ा पार कर लिया और मुकेश 88 हजार पर ही ठिठके नजर आए। 32 वें राउंड की फाइनल मतगणना में सुभाष त्रिपाठी को 109923 व मुकेश श्रीवास्तव को 97834 मत मिले।
विज्ञापन
कैसरगंज विधानसभा की मतगणना 34 राउंड तक चली जिसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तो कभी सपा कार्यकर्ताओं को खुश होते देखा गया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी व मंत्री पुत्र गौरव वर्मा जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। हालांकि, कैसरगंज विधानसभा की शुरुआत भाजपा के पक्ष में रही और लगातार दो राउंड तक भाजपा आगे रही। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा को 3853 तो सपा प्रत्याशी आनंद यादव को 3328 मत मिले। चौथे, पांचवें व छठे राउंड में भी भाजपा हावी दिखी, लेकिन इसके बाद लगातार भाजपा को मात का सामना करना पड़ा और सपा प्रत्याशी आनंद यादव के वोट बढ़ते गए। बीच में 17 वें राउंड की मतगणना के बाद एक समय ऐसा भी आया जब दोनों प्रत्याशियों के मत लगभग बराबर रहे। 17 वें राउंड में सपा के जहां 54303 तो वहीं भाजपा के 54012 मत रहे। 32 वें राउंड में सपा प्रत्याशी ने एक लाख का आंकड़ा पार कर दिया जबकि भाजपा प्रत्याशी 34 वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भी 95285 मत ही हासिल कर सके।
मटेरा विधानसभा की मतगणना 30 राउंड में संपन्न हुई, जिसमें शुरुआती बढ़त भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह को मिली। पहले राउंड की मतगणना के बाद अरुणवीर को 3885 तो सपा प्रत्याशी मारिया शाह को 3112 मत मिले, लेकिन पांचवें राउंड में ही सपा प्रत्याशी 4443 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी जिन्हें 3308 मत मिले से 537 मतों से आगे निकल गईं। इसके बाद कई राउंड में अरुणवीर को मारिया से मत तो ज्यादा मिले, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर सके। सभी 30 राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी मारिया शाह को 101918 तो अरुणवीर को 91688 मत मिले और मारिया शाह 10230 मतों से विजयी रहीं।
नानपारा विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल एस के रामनिवास वर्मा पर दांव लगाया। 28 राउंड तक चली मतगणना के दौरान कई पल ऐसे आए जब सब की सांसें थम गईं। शुरुआत के पांच राउंड में तो रामनिवास सपा प्रत्याशी माधुरी वर्मा से 4754 मतों से आगे रहे, लेकिन छठे राउंड से समीकरण बदलने लगे। छठे राउंड में रामनिवास को 2332 तो सपा प्रत्याशी माधुरी वर्मा को 2938 मत मिले। इसके बाद माधुरी वर्मा ने अंतर कम करना शुरू किया। छठे राउंड से 15 वें राउंड तक लगातार माधुरी वर्मा को रामनिवास से अधिक मत मिले। 15 राउंड में माधुरी वर्मा रामनिवास से 5125 मतों से आगे रही। 22 वेें व 23 राउंड में रामनिवास फिर आगे हुए और 24 वें राउंड से लेकर अंतिम 28 वें राउंड तक बढ़त बनाए रहे। अंतिम राउंड के बाद रामनिवास को 87546 व माधुरी वर्मा को 75174 मत मिले।
बलहा विधानसभा की मतगणना 31 राउंड में संपन्न हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी को पहले ही राउंड से बढ़त मिली जो जीत तक जारी रही। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को 4418 तो सपा के अक्षयवर नाथ कनौजिया को 2509 मत मिले। 14 राउंड तक लगातार भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर हावी रह्री। 14 वें राउंड में सरोज को जहां 2923 तो अक्षयवर को 2509 मत मिले। वहीं, 14 वें राउंड तक सरोज सोनकर को कुल 50641 व अक्षयवर को 33394 मत मिले। 15 वें, 17 वें, 21 वें व 29 वें राउंड में ही बस सरोज मतों के मामले में अक्षयवर नाथ से पिछड़ी, लेकिन अक्षवर बढ़त बनाने से कोसो दूर रहे। 31 वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर 100359 व सपा प्रत्याशी अक्षयवर नाथ कनौजिया को 83571 मत मिले।
महसी विधानसभा की मतगणना 27 राउंड में संपन्न हुई, लेकिन इस दौरान एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया जब सपा कार्यकर्ता खुशी जता सकें। मतगणना शुरू होने के बाद पहले राउंड से लेकर अंतिम व 27 वें राउंड तक लगातार भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह आगे रहे। किसी भी राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी केके ओझा उनको पछाड़ नहीं सके।