फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बुरी तरीके से खिसका बसपा व कांग्रेस का जनाधार

Fri, 11 Mar 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। विधानसभा चुनाव 2017 की अपेक्षा इस बार बहुजन समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के जनाधार में भारी कमी देखने को मिली है। जिले के मतदाताओं ने बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को सिरे से खारिज कर दिया है। आलम यह रहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की सातों विधानसभा सीटों पर 10 से 20 प्रतिशत तक मत पाने वाली बहुजन समाजवादी पार्टी इस बार 10 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खराब स्थिति रही राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की जिसने 2017 का चुनाव सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था और 20 से 40 प्रतिशत के अंदर मत प्राप्त किए थे, लेकिन इस बार संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह हासिये पर नजर आई।
विज्ञापन

हालत यह रही कि कांग्रेस को एक से दो प्रतिशत मत से ही संतोष करना पड़ा। यही नहीं कई विधानसभा सीटों पर मत प्रतिशत एक से भी कम रहा। कांग्रेस किसी भी विधानसभा में पांच प्रतिशत मतों का आंकड़ा नहीं छू सकी। अगर बात भाजपा व सपा की करें तो कई विधानसभा सीटों पर 2017 के चुनाव की अपेक्षा इन दोनों के मत प्रतिशत में वृद्धि देखी गई है। बसपा का वोट बैंक कहे जाने वाले दलित मतदाता पूरी तरह भाजपा के खेमे में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed