फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

रातभर धमाल, खूब उड़ा जीत का गुलाल

Fri, 11 Mar 2022 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जमकर धमाल मचाया। उत्साह के धमाल में चार चांद तब और लग गए जब सदर सीट से जीती प्रत्याशी ने रोड शो निकाला। रोड शो में जनसैलाब उमड़ा तो कार्यकर्ताओं व समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर रहा। जीत की खुशी में जगह-जगह डीजे व साउंड बजते रहे और जीत का गुलाल उड़ता रहा। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

जिले की पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा व गठबंधन का परचम लहराने के बाद समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशियां मनाईं। बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुआ जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा। सदर से नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा जायसवाल के विधानसभा कार्यालय के सामने डीजे पर कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। परिणाम घोषित होने के बाद विधायक अनुपमा जायसवाल सिद्धनाथ मंदिर पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के महामंडलेश्वर रविगिरी जी महाराज ने विधिवत पूजा कराई। उसके बाद विधायक ने खुली जीप में परिवार के सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला। इस दौरान लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विधायक का रोड शो छोटी बाजार, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा व छावनी बाजार तक चलता रहा। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन

जीत के बाद जितना उत्साह युवाओं में देखने को मिला उससे अधिक उत्साह महिलाओं में भी रहा। महिलाओं ने भी जमकर डांस किया। इस दौरान जीत का गुलाल उड़ता रहा। हर कोई अबीर व गुलाल से सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर का हो मंगरु अब का करबा का गाना खूब ट्रेंड हो रहा है। हारे हुए प्रत्याशी की फोटो लगाकर लोग उसमें का हो मंगरु अब का करबा का गाना मिक्स कर सोशल मीडिया पर डाल रहे है। यह तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed