फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत में लगे तार से लगा करंट, किशोरी की मौत

Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत बेहटाभया में शौच करने गई किशोरी खेत में लगे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के बेहटाभया गांव निवासी 12 वर्षीय पूजा पुत्री रामकरन मंगलवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। बताया जाता है कि गांव के बाहर शहर निवासी गुड्डू का खेत है। छुट्टा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के लिए खेत लोहे के तार से घेरा गया था जिसमें करंट दौड़ रहा था। किशोरी जब खेत के पास से गुजर रही थी तभी उसका हाथ तार से छू गया। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामगांव थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि पीड़ित की ओर से नामजद तहरीर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खेत की रखवाली करने वाले गांव निवासी रामगोपाल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खेत में लगे तार में दौड़ रहे करंट से बीते दिनों भैंस की मौत हो गई थी। चर्चा है कि उसके बाद भी तार में करंट का प्रवाह नहीं रोका गया। इसके बाद यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed