{"_id":"6223a3917e7fd771190621c7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko620531885","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच। कार्यक्रम से लौट रहे अधिवक्ता पर दबंगों ने हमला कर दिया। शनिवार को अधिवक्ता ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन दोपहर तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम तिराहे के पास हाईवे जामकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आनंद कुमार बाजपेई ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की देर शाम डीएम तिराहे पर शिवेंद्र सिंह व उनके साथियों ने नशे की हालत में हमला कर मारपीट शुरू कर दी थी। अधिवक्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान शिवेंद्र व उनके साथियों ने सोने की चेन व जेब में रखे 42 सौ रुपये भी छीन लिए थे, लेकिन शनिवार को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न होने की सूचना पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता भड़क उठे।
गुस्साए वकीलों ने डीएम तिराहे के पास हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को मिली। नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराकर मामला शांत कराया। नगर मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।