फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Mar 2022 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जजमानी की वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के दो लोगों को चोटें आईं हैं। कुछ जेवर गायब होने का आरोप भी लगा है। मामले में एक किन्नर ने डीएम कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। किन्नर की तहरीर पर दूसरे गुट के दो नामजद किन्नरों समेत 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के चांदपुरा काजीकटरा मोहल्ला निवासी नेताइन उर्फ सीमा किन्नर ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी जजमानी पर जबरदस्ती वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे गोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास विपक्षियों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे। कुछ देर बाद विपक्षी साथियों के साथ घर पहुंच गए और मारापीटा। घायलावस्था में पीड़ित अपने साथियों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचा। उसके बाद दरगाह थाने में तहरीर दी। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि सीमा किन्नर की तहरीर पर दो नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed