फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मतदान करने गई महिला, चोरों ने घर से उड़ाया माल

Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र अंर्तगत भूपगंज बाजार में एक परिवार रविवार को मतदान करने गया था। इसी बीच मकान खाली देख चोरों ने नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता के मुताबिक चोरों ने लगभग नकदी समेत लगभग पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ताल बघेल के सुभाषनगर कालोनी निवासी उत्तम हालदार श्रावस्ती जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। इनकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी। घर पर इनकी पत्नी अकेले थीं। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे वह मतदान करने चली गईं। मतदान कर लगभग तीन बजे वापस आने पर उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर अलमारी समेत सभी बक्से खुले पड़े थे। पूरा सामान भी फर्श पर बिखरा था। घर का निरीक्षण करने पर उन्होंने पाया कि घर में रखी लगभग एक लाख की नकदी व चार लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर गायब थे। पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी है। उपनिरीक्षक रामकेश ने बताया कि जांच कर शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed