{"_id":"621bbf81c05a866629534d99","slug":"bahraich-bahraich-news-lko619698566","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं ने की वोटों की बारिश, 60.18 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं ने की वोटों की बारिश, 60.18 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने वोटों की जमकर बारिश की। सात विधानसभा सीटों पर ताल ठोंक रहे 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को ईवीएम में कैद हो गया। सात विधानसभा सीटों पर 60.18 फीसदी मतदाताओं ने अपने चहेते प्रत्याशी को वोट दिया जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 58.85 रहा था। जिले के 2903 बूथों पर मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। वहीं, जिले के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रत्याशियों का वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण मतदाताओं को निराश होकर भी घर लौटना पड़ा। सबसे अधिक महसी विधानसभा व सबसे कम कैसरगंज विधानसभा में मतदान हुआ। वहीं, जिले के सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। डीएम-एसपी व प्रेक्षक दिनभर भ्रमण करते रहे।
लोकतंत्र का महापर्व जिले में सात विधानसभा सीटों पर बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। जिले की सात विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। पर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ती रही। यह सिलसिला शाम छह बजे तक चलता रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए भीड़ कम हुई, लेकिन तीन बजे के बाद मतदाताओं का हुजूम एक बार फिर बूथों की ओर निकल पड़ा। सभी वर्गों के लिए मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया और उसके बाद जलपान किया।
शहर से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह सातवें आसमान पर रहा। सुबह से ही बूथों पर मतदान करने के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। शहर के भी कुछ बूथों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से लेकर शाम तक हुए मतदान के बाद 60.18 फीसदी मतदाताओं ने मतदान कर सरकार चुनने में सहभागिता दिखाई। वहीं, शहर समेत ग्रामीण अंचलों में कई जगह ईवीएम खराब होने के कारण मतदाताओं को मतदान करने के लिए इंतजार करना पड़ा। शाम छह बजे तक 60.18 फीसदी लोगों ने मतदान कर 72 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी भ्रमण करते रहे। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव समाप्त होने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।