{"_id":"621bbe27eed1b75c275ad863","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6196981112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब, मायूस लौटे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब, मायूस लौटे मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पांचवें चरण के मतदान में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने पोलिंग बूथों की ओर रवाना होते दिखाई पड़े। विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में न होने से लोगों को बिना मतदान किए ही वापस आना पड़ा। कई स्थानों पर मतदाताओं की पर्ची उन तक न पहुंचने के कारण संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की बहस भी हुई। जिस पर लोगों ने मतदाताओं को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
रविवार को मतदान शुरू होने पर मतदाता बूथों पर मतदान के लिए पहुंचने लगे। काफी संख्या में मतदाताओं ने मतदान शुरू होने के कुछ ही समय में अपना मतदान भी कर दिया। विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में न शामिल होने से मतदाताओं को निराश होकर बिना मतदान किए ही वापस होना पड़ा। नगर के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज में मोहल्ला बड़ीहाट निवासी गुड्डू अपने वोटर कार्ड के साथ मतदान करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल ही नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें बिना मतदान किए ही वापस लौटना पड़ा।
उधर तहसील महसी के मतदान केंद्र संविलियन विद्यालय गरेठी गुरुदत्त सिंह पर मतदान करने पहुंचे निखिल सिंह का नाम भी मतदाता सूची में शामिल न होने से वह भी वोट नहीं डाल सके। कमोबेश यह स्थिति अधिकांश पोलिंग बूथों पर नजर आई। मतदाता सूची में नाम न होने पर मतदाताओं ने रोष भी प्रकट किया। कई स्थानों पर मतदाताओं के घर मतदान पर्ची न पहुंचने से भी मतदाताओं में रोष दिखाई पड़ा। कई लोग संबंधित बीएलओ से भी बहस करते दिखाई पड़े। जिस पर लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।