फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भाजपा-सपा समर्थकों में चटकीं लाठियां, तीन घायल, नौ गिरफ्तार

Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/रिसिया। नानपारा-बहराइच हाईवे स्थित एक ढाबे के पास भाजपा व सपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्षों में हुए विवाद में तीन लोगों को चोटें आईं हैं। इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-नानपारा हाईवे स्थित एक ढाबे के पास सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर विवाद हो गया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सपा पक्ष की ओर से विनोद कुमार उर्फ ददुआ शुक्रवार रात ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर किसी से बहस हुई। थोड़ी देर बाद ही भाजपा के करनवीर सिंह का काफिला पहुंचा तो विनोद कुमार ने रोका।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि लाठी-डंडों से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। विनोद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed