फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शोर तेंदुए के शावकों का, निकले फिसिंग कैट के बच्चे

Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के उर्रा शोभापुरवा गांव में पुलिया के निकट गन्ने के पत्तों के बीच जानवर के दो बच्चे दिखे। ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे होने की बात कहकर शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर वनकर्मी भी पहुंचे। वन कर्मियों ने इनका फिसिंग कैट के बच्चे बताते हुए जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के उर्रा बीट के शोभापुरवा गांव स्थित पुलिया के निकट गन्ने के पत्तों के ढेर में बुधवार को जानवर के दो बच्चे दिखे। इस पर आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। लोगों ने तेंदुए के बच्चे होने का शोर मचा दिया। सूचना पाकर वन रक्षक अमर सिंह व वाचर लोटन समेत अन्य लोग पहुंच गए। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि बच्चे फिसिंग कैट के हैं। इन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के पशु चिकित्सक डॉ. बीके वर्मा ने बताया कि पुलिया के निकट मिले बच्चे फिसिंग कैट के हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए के बच्चों का पंजा बड़ा होता है। चेहरा भी थोड़ा बड़ा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed