{"_id":"620e854403eeb53211728ad3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko618267917","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर नेपाली युवक से 6.40 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर नेपाली युवक से 6.40 लाख बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नेपाल से रुपयों भरा बैग लेकर भारत आ रहे नेपाली युवक को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रोका तो उसके पास से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई। टीम ने रुपयों का विवरण मांगा तो युवक कोई जवाब नहीं दे सका। उससे बरामद रकम के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विधानसभा चुनाव के मद्देजर एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी व एसएसबी निरीक्षक थान माग बाईटे दलबल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान नेपाल की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। टीम ने रोककर तलाशी ली तो युवक के पास से छह लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान धर्मवीसी निवासी वीसी ग्राम वार्ड नंबर 11 जोनी चादे थाना गरखा कोट जिला जाजर कोट, नेपाल के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद जिले की फ्लाइंग स्क्वायड टीम को बुलाकर युवक को उसके हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया बरामद रकम की रसीद युवक को दे दी है। युवक घर गया है। वह सही विवरण लेकर आएगा और सही जवाब देगा तो रकम वापस कर दी जाएगी।