फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन ने किया मंत्रमुग्ध

Mon, 14 Feb 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। विकासखंड महसी अंतर्गत ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह के मजरा बिचनू पुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचक पंडित राधेश्याम मिश्र व आचार्य गोपाल कृष्ण ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव चित्रण किया। इससे उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। भागवत कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बृज की गोपियों ने श्रीकृष्ण के साथ इतनी प्रगाढ़ आत्मीयता बांधी की कृष्ण प्रेम ही उनका जीवन हो गया। श्रीकृष्ण अति नटखट हैं।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि प्रत्येक दृष्टिकोण से विरक्त हो जाने के बाद भी गोपियों में अभी उनके प्रति कण मात्र आसक्ति शेष है। इन्हें मेरी समीपता का सुख पसंद है। विरक्ति में सुख कैसा? भगवान को तो भक्त को पूर्ण विरत करना है। भगवान के महत्व को जानना, उनके रहस्य को समझना अति दुष्कर है। इधर, नंदबाबा व मैया यशोदा के लिए भी क्षण मात्र का भी सुत वियोग असहनीय है। श्रीकृष्ण ने बाबा और मैया से कहा कि हमें तो अब मथुरा जाना है, हमने अब तक यहां बहुत आनंद लिया। मन भर के आपका दही व माखन खाया। यह बात सुनते ही नंद बाबा और यशोदा मैया व्याकुल हो उठे। कथा में उमाकांत दीक्षित, धर्मेंद्र दीक्षित, राजपति शुक्ल, राजेंद्र तिवारी, जनकलाल शुक्ल, रामकुमार शुक्ल, राजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed