{"_id":"620a968e29af305d643a648a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko617830895","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख बच्चों के लिए खुल गए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख बच्चों के लिए खुल गए स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सोमवार से कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। लंबे समय बाद बाद लगभग सात लाख छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। सोमवार से जनपद के 3221 विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन शुरू होने से उत्साहित छात्र-छात्राएं तय समय पर विद्यालय पहुंचे। काफी दिनों बाद अपने स्कूली दोस्तों से मिलने की खुशी भी उनके चेहरे पर साफ देखी गई। कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद विद्यालय खुलने व कक्षाओं का संचालन पूर्ववत शुरू होने से शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक भी खासे उत्साहित दिखाई पड़े। सभी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन कोविड गाइडलाइन के अनुसार किया गया।
कोरोना संक्रमण के कारण प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व अन्य उच्च शिक्षण संस्थाएं लगभग दो माह से बंद थीं जिससे शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो चुकी थी। लगभग दो सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से कमी आ रही थी जिससे शिक्षण संस्थानों के खुलने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। उच्च शिक्षण संस्थाओं के खुलने के बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओं के संचालन के आदेश भी शासन द्वारा जारी कर दिए गए। इसके बाद विद्यालय संचालकों द्वारा कक्षाओं के संचालन की तैयारियां तेज कर दी गईं थीं। विद्यालय खुलने की सूचना से अभिभावकों व छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह था। लंबे समय बाद जनपद के 2803 उच्च व प्राथमिक विद्यालय तथा 403 निजी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया गया।
सोमवार को विद्यालयों के खुलने पर सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे। यहां शासन के निर्देशानुसार बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। दो माह बाद विद्यालय पहुंचकर अपने दोस्तों से मिलने की खुशी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर साफ दिखाई दी। विद्यालय खुलने से जिले के 3221 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व निजी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं भी पूरे दिन चहकते नजर आए। स्कूलों के खेल मैदानों में भी छात्र-छात्राओं ने दोस्तों संग जमकर मौज-मस्ती की। इसके साथ ही जनपद में संचालित 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन भी शुरू कर दिया गया। सोमवार को विद्यालय खुलने पर सभी छात्राएं आवासीय विद्यालयों में पहुंच गईं।
विज्ञापन
सभी विद्यालय एक बार फिर शुरू कर दिए गए हैं। सभी शिक्षकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के साथ ही शैक्षणिक कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। दो माह बाद विद्यालयों का संचालन शुरू होने से सभी में उत्साह है।
- अजय कुमार, बीएसए, बहराइच।