फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

फोर्स का ठिकाना कॉलेज, प्राइमरी विद्यालय बनेंगे बूथ

Sat, 12 Feb 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। विधानसभा चुनाव सकुशल निपटाने के लिए गैर जनपद से आने वाले सुरक्षा बलों के लिए कॉलेजों का चयन किया गया है। प्राइमरी व संविलयन विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया जाएगा। मतदान के एक या दो दिन पहले कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी जाएगी। सुरक्षा बलों को रोकने के लिए बनाए गए ठिकानों को मूलभूत सुविधाओं से लैस रखा जाएगा जिससे जवानों को कोई समस्या न हो। विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। मतदान की प्रक्रिया शांति व्यवस्था के बीच संपन्न हो, इसके लिए बाहरी फोर्स भी मंगाई गई है। बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को रोकने के लिए जिले के कॉलेजों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 110 स्थानों पर सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। कॉलेजों को चिन्हित भी कर लिया गया है। सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए उन्हीं कॉलेजों को चुना गया है जिनमें शौचालय, स्नान घर समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जिले में कुल 1392 मतदान केंद्र है जबकि 2902 मतदेय स्थल है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र इस संबंध में पहले ही बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद कॉलेजों का चयन किया गया है जिनमें निजी कॉलेजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

जिले में प्राइमरी, जूनियर व संविलयन विद्यालयों की संख्या 2803 है। इनमें से कई विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र के लिए चुने गए विद्यालयों में मतदाताओं को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। मतदान के पहले ही मतदान केंद्रों की कमियों को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए बाहर से आने वाली फोर्स को ठहराने के लिए व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। जिले के लगभग 110 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर आवश्यक सेवाएं मौजूद रहेंगी। सुरक्षा बलों के जवानों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed