{"_id":"6207f0cbfef1ac1a5b59bec0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6175385166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश के हाथ में दगा बम, पांचों अंगुलियां गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश के हाथ में दगा बम, पांचों अंगुलियां गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा/जरवल (बहराइच)। जरवल में धनसरी मार्ग पर स्थित क्लीनिक में चिकित्सक पर जानलेवा हमला करना बदमाशों को भारी पड़ गया। चिकित्सक पर हमले के दौरान बम बदमाश के हाथ में ही फट गया, जिससे एक बदमाश के हाथ की पांचों अंगुलियां गायब हो गईं जबकि दूसरे बदमाश के सिर में चोट आ गई। इसके बाद बदमाश क्लीनिक से भाग गए, लेकिन एक बदमाश कुछ दूर गन्ने के खेत में अचेत होकर गिर गया। खेत में घायल बदमाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया। घटना की सूचना पर कैसरगंज सीओ ने निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया।
जरवल में धनसरी मार्ग पर एक हॉस्पिटल है जिसका संचालन डॉ. एके जायसवाल करते हैं। शुक्रवार रात लगभग तीन बजे चार बदमाश पहुंचे और डॉक्टर के बारे में पूछने लगे। इस पर चिकित्सक के सहयोगी शमीम अहमद की आंख खुल गई। बदमाशों ने हाथापाई करते हुए चिकित्सक एके जायसवाल के बारे में पूछा। बताया जाता है कि पास में ही सो रहे चिकित्सक की भी आंख खुल गई। उन्होंने चिल्लाने का कारण पूछा। आरोप है कि तभी बदमाशों ने चिकित्सक पर बम फेंक दिया जो सामने की दीवार से जा टकराया। इसके छर्रे एक बदमाश के सिर में लग गए और दूसरा बम एक बदमाश के हाथ में ही दग गया जिससे उसकी पांचों अंगुलियां गायब हो गईं।
बम फटते ही सभी बदमाश घटनास्थल से भाग निकले। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस गांव पहुंची तभी ग्रीमीणों ने बताया कि एक बदमाश एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान सीतापुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी सुरेश के रुप में हुई। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बदमाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पुलिस की निगरानी में बदमाश का उपचार किया जा रहा है। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर एक नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि तीन अन्य बदमाश भी सीतापुर जिले के ही होंगे। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। सीओ कैसरगंज कमलेश सिंह ने बताया कि प्रकरण में एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को जल्द ही घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।