फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जब तक नहीं मिलती फांसी तब तक चैन नहीं

Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। केंद्रीय मंत्री के बेटे को जमानत मिल गई। यह जानकारी होने के बाद से मन बहुत दुखी है। केंद्रीय मंत्री के ऊपर जब सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी तभी से सरकार के ऊपर से भरोसा उठ गया था। केंद्रीय मंत्री के बेटे को इतनी जल्दी जमानत मिल गई। इससे लगता है कि या तो मेरे वकील की पैरवी कमजोर पड़ गई या वकील पर सत्ता का दबाव पड़ गया होगा। इस सरकार में सब कुछ मुमकिन है। जब तक फांसी नहीं मिलती तब तक चैन नहीं मिलेगा। यह दर्द लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों का है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में तीन अक्टूबर, 2021 में हिंसा हो गई थी। हिंसा में नानपारा तहसील क्षेत्र के किसान दलजीत सिंह व गुरविंदर की मौत हो गई थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र पर किसानों पर जीप चढ़ाने का आरोप लगा था। पुलिस जांच के आधार पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्र को पुलिस ने जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय ने गृह राज्य मंत्री के पुत्र को जमानत दे दी। जमानत मिलने की जानकारी होते ही मृतक किसानों के परिवार के लोग रोने लगे। इनका कहना है कि इस सरकार में उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। परिजनों का आरोप है कि सरकार के दबाव के चलते ही आरोपी की जमानत मंजूर हुई है। मृतक किसान दलजीत की मां ने कहा कि आशीष को इतनी बड़ी घटना के लिए फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जब तक फांसी की सजा नहीं मिलेगी तब तक चैन नहीं मिलेगा। यह कहकर किसान की मां फफक-फफक कर रोने लगी। केंद्रीय मंत्री के बेटे की जमानत के बाद मृतक किसानों के परिजन काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed