फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

धूप सेंकने निकले घड़ियाल, नाचने लगे मोर

Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। टापू पर बैठकर धूप सेंकता घड़ियाल, विचरण करते चीतल के झुंड व जंगल में नृत्य करता मोर। पेड़ पर चहचहाते पक्षी व नदी में उछलकूद करतीं मछलियां। कुछ ऐसा नजारा इन दिनों कतर्नियाघाट में घूमने गए पर्यटकों को देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस समय धूप सेंकने के लिए वन्य जीव उछलकूद कर रहे है। ऐसे अद्भुत नजारे कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटक भी काफी आतुर दिख रहे हैं। कतर्नियाघाट में भ्रमण पर गए फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने ऐसी कई फोटो कैमरे में कैद कीं।
विज्ञापन

551 वर्ग किलोमीटर में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार फैला हुआ है। जंगल में 35 से अधिक बाघ, 75 तेंदुए, हिरण की प्रजाति में हजारों की संख्या में चीतल के अलावा पाढ़ा, काकड़, मोर, जंगली मुर्गे समेत अन्य वन्य जीव विचरण करते हैं। जिले में बीते एक माह तक पड़ी कड़ाके की ठंडक, बारिश, कोहरे व बदली के चलते वन्यजीवों के साथ जलीय जीवों को दिक्कत हो रही थी। संरक्षित वन क्षेत्र में दुर्लभ जंगली जीव और जलीय विचरण करते हैं। वहीं, दो दिन से निकल रही चटक धूप से वन्य जीव भी चहक उठे हैं। शुक्रवार को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की टीम जब कतर्नियाघाट पहुंची तो जंगल का नजारा बदल चुका था।
विज्ञापन

खिली धूप में वन्य जीव चहक उठे और कड़ाके की ठंड के बाद खिली धूप का आनंद लेते रहे। जंगल भ्रमण पर गए कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के वन्य जीव छायाकार अमन लखमानी भी कैमरे के साथ वन्य जीवों को कैमरे में कैद करने को बेताब थे। जिप्सी पर जंगल भ्रमण के दौरान अमन लखमानी ने कई स्थानों का विचरण कर चीतल के झुंड, काले धनेश व नृत्य करते मोर के साथ धूप सेंकते अजगर के अलावा गेरुआ नदी के तट पर धूप का मजा लेते घड़ियालों, मगरमच्छों व कछुओं को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed