{"_id":"6205563bc5616358cf1049f5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6172737159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अंतरराष्ट्रीय व 24 अंतर जनपदीय बैरियर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अंतरराष्ट्रीय व 24 अंतर जनपदीय बैरियर बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए जिले में अंतरराष्ट्रीय व अंतरजनपदीय बैरियर बनाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय बैरियर सीसीटीवी कैमरे से भी लैस होंगे। अराजक तत्वों पर निगरानी रखने में कोई समस्या न हो, इसके लिए जिले को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। सभी बैरियर पर पुलिस फोर्स की भारी मौजूदगी रहेगी।
जिले में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में है। मतदान 27 फरवरी को होना है। चुनाव को शांति से निपटाया जा सके, इसके लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। जिले को 22 जोन व 198 सेक्टर में बांटा गया है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर पर नौ अंतरराष्ट्रीय बैरियर बनाए जाएंगे। ये सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे जबकि जिले की सीमाओं पर 24 अंतरजनपदीय बैरियर लगाए जाएंगे। सभी बूथों पर भारी संख्या में पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। आने-जाने वाले सभी वाहनों की सख्त निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 21 स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी जो संदिग्ध वाहनों की जांच व सूचना मिलने पर पहुंचकर निगरानी करेगी। विधानसभा चुनाव में कोई खलल न हो, इसके लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को और मजबूत कर लिया है।
बाहर से आने वाले पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों को स्कूल व विद्यालय में रोकने की व्यवस्था की गई है। जिले में कई कंपनी फोर्स पहुंच चुकी है। फोर्स अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास करा रही है।
विज्ञापन
चुनाव निपटाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर नौ अंतरराष्ट्रीय बैरियर लगाए जाएंगे जो सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेंगे। 24 अंतरजनपदीय बैरियर लगाए जाएंगे। -अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण, बहराइच