{"_id":"6205558f209f890df93963f1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6172721189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी दुकान, 25 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी दुकान, 25 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रुपईडीहा कस्बे के रामलीला चौराहे पर स्थित लोहे की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दुकान आग का गोला बन गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि जिले की दमकल की तीनों गाड़ियां हांफने लगीं। आग की बढ़ती लपटों को देखते हुए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व पड़ोसी जिले श्रावस्ती से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। आलम यह रहा कि दमकल की छह गाड़ियों ने 36 राउंड लगाए और एसएसबी के जवान भी मुस्तैदी से आग बुझाने में जुटे रहे तब जाकर नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 25 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका था। पूरी दुकान जलकर राख हो गई। आग से आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गई है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामलीला चौराहे पर पवन गुप्ता पुत्र नकछेद गुप्ता की लोहे की दुकान है। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। बताया जाता है कि रात लगभग नौ बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दुकान आग का गोला बन गई। आग बुझाने में स्थानीय पुलिस, एसएसबी व स्थानीय नागरिक भी जुट गए। आग की लपटों को देखकर पड़ोसी जिले श्रावस्ती को भी सूचना दी गई। वहां से भी दमकल की गाड़ियां मंगाईं गईं। इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में जमुनहा चौकी इंचार्ज मीन बहादुर बिष्ट को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही वह भी घटना स्थल पर पहुंचे और नेपाल से दो दमकल बुलाईं। लोहे की दुकान में लगी आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल, श्रावस्ती व जिले से दमकल की छह गाड़ियां बुलाई गईं।
छह गाड़ियों ने 36 राउंड पानी भरा तब जाकर नौ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में रात नौ बजे आग लगी और सुबह छह बजे तक इसे बुझाने की मशक्कत की जाती रही। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था। दुकान में लगी भयावह आग को देखते हुए स्थानीय लोगों ने रुपईडीहा में अग्निशमन विभाग की स्थापना कराने की मांग की है। वहीं, आग का विकराल रूप देखकर लोग सकते में आ गए। आसपास के दुकानदार आनन-फानन में दुकान से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने लगे। हालांकि, आग दूसरी दुकानों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
आग के विकराल रूप को देखते हुए एसएसबी के जवानों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर पानी डालना शुरू किया। एसएसबी जवानों की यह तरकीब देखकर अन्य लोग भी पानी डालने में सहयोग करते रहे। आग से आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गई है।
आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल नानपारा से दमकल की गाड़ियां भेज दी गईं थीं। आग पर काबू पाने के लिए जिले के अलावा नेपाल व श्रावस्ती की दमकल की गाड़ियां भी बुलाई गईं थीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। अग्निकांड में लगभग 25 करोड़ का नुकसान हुआ है।
- गीनालाल, प्रभारी, फायर स्टेशन, बहराइच