{"_id":"62040bc689a77455a32d5b14","slug":"bahraich-bahraich-news-lko617134112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच में 12 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच में 12 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच शुरु हुई। पहले दिन हुई जांच में 12 प्रत्याशियों के पर्चे के विभिन्न प्रकार की कमियां मिलने के कारण रद्द कर दिया गया। कैसरगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर नामांकन करने वाले मसूद आलम खान के दोनों पर्चे रद्द हो गए। अब कैसरगंज विधानसभा सीट से आनंद यादव ही सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि मंगलवार की शाम को सपा के जिलाध्यक्ष कर चुके हैं।
विधानसभा चुनाव में 90 उम्मीदवारों ने नामांकन कराकर चुनाव मैदान में ताल ठोंका था। नामांकन की प्रक्रिया आठ फरवरी को समाप्त हुई और नौ को नामांकन पत्रों की जांच शुरु हुई। जिसमें 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को खामियां मिलने के चलते रद्द कर दिया गया। निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड हुई जानकारी के अनुसार मटेरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय विकल्प पार्टी प्रत्याशी अनवर अली, आप पार्टी प्रत्याशी अतीकुर्रहमान, विकासशील इंसान प्रत्याशी अशोक कुमार व लोकदल पार्टी कृपाशंकर का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
कैसरगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर नामांकन करने वाले मसूद आलम खान का दोनों पर्चा खारिज हो गया है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी रिजवान खान का पर्चा भी खारिज हुआ है। महसी विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी राकेश का पर्चा रद्द किया गया है। सदर विधानसभा सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी मो.उस्मान, सर्वजन हिताय पार्टी प्रत्याशी धर्म सिंह, जनहित किसान पार्टी संदीप कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार और सहजराम का नामांकन पत्र कमियां मिलने के कारण रद्द कर दिया गया है।