{"_id":"6204057d991768602c167e54","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6171310112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी भारी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी भारी फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद के लिए नियुक्त किए गए सामान्य, पुलिस व व्यय प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व एसपी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की। प्रेक्षकों की ओर से निर्देश दिया गया कि संबंधित क्षेत्रों के लिए तैनात किए गए फ्लाइंग स्क्वायड व स्टैटिक सर्विलांस टीमों के कार्यों का पर्यवेक्षण एसडीएम व सीओ के स्तर से किया जाए।
बैठक में प्रेक्षकगणों द्वारा जिले के अधिकारियों से आह्वान किया गया कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शंातिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराएं। मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार फोर्स लगाई जाएगी।
संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भी मानक के अनुसार पुलिस बल तैनात किया जाएगा। निर्वाचन के दौरान अवैध शराब, शस्त्र, हथियार इत्यादि के वितरण पर प्रभावी रोक के लिए जिले में बैरियर स्थापित कर सघन जांच व प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर बलहा के सामान्य प्रेक्षक बेजोप केन्या, नानपारा के चिन्मय पुण्डलिकराव गोटमारे, मटेरा के प्रभात कुमार, बहराइच के डॉ. चंद्रकांत लक्ष्मण राव, एडीएम मनोज, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार समेत समस्त रिटर्निंग अफसर मौजूद रहे।