फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीएचसी कर्मियों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर दंपती को लूटा

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर अस्पताल कर्मियों ने दंपती को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर नगदी और जेवर लूट लिए। दंपती कैसरगंज के आर्यावर्त बैंक में पासबुक बनवाने आए थे। उन्हें कोविड टीका लगवाने के बदले इनाम देने का झांसा दिया गया और वार्ड में ले जाकर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। कैसरगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरड़िया नंबर दो गाड़ीघाट निवासी गुरुवचन और उनकी पत्नी सूका देवी आर्यावर्त बैंक में पासबुक लेने के लिए लाइन में खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान सीएचसी कर्मी अनिल व सुनील उनके पास पहुंचे और कहा कि कोरोना का टीका लगवा लो, सरकारी इनाम मिलेगा। दंपती झांसे में आकर सीएचसी कैसरगंज चले गए। आरोप है कि वहां उक्त दोनों अस्पताल कर्मियों ने उन्हें कोरोना का टीका लगाने के बजाय बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

बेहोश होने पर उनके पास रखे 8650 रुपये, पायल, कील, टॉप्स व बिछिया लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर दंपती का बेटा धर्मराज सीएचसी पहुंचा। वहां दोनों वार्ड के बेड पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। धर्मराज ने अपने माता-पिता का इलाज कराया। इसके बाद कैसरगंज कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल के निर्देश पर दोनों के खिलाफ धारा 328 व 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed