{"_id":"61f57e9dcddd33068f3db184","slug":"bahraich-bahraich-news-lko615549318","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों व दो मकानों से चोरों ने पार किया माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों व दो मकानों से चोरों ने पार किया माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी (बहराइच)। थाना कोतवाली देहात के बेड़नापुर चौकी अंतर्गत चंदनापुर चौराहा स्थित तीन दुकानों समेत दो मकानों से चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना में शामिल एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पकड़े गए चोर से अन्य के संबंध में पूछताछ कर रही है। बेड़नापुर चौकी अंतर्गत चंदनापुर चौराहे पर मुन्ना जायसवाल की कपड़े की दुकान, यूनुस किराना स्टोर व गुड्डू की दुकान समेत मो. नसीम व प्रहलाद सिंह के घरों में चोरों ने शुक्रवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोरों ने दुकानों व घरों में रखी नकदी, सामान व घरों में महिलाओं के जेवरात तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीण मो. नसीम के यहां चोरी की घटना को अंजाम देते समय घरवालों को आहट लग गई जिस पर ग्रामीणों के सहयोग से एक चोर को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ितों ने 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ितों से भी पूछताछ की जा रही है। चौकी इंचार्ज बेड़नापुर विपिन कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर दो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए चोर को जेल भेजने के साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।