फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

संदिग्ध हालात में पिता-पुत्र की मौत, हड़कंप

Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज में शनिवार को हुई एक घटना से हड़कंप मच गया। यहां पिता और सात वर्षीय पुत्र संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में साथ में रह रही मृतक की पत्नी सुरक्षित है। पुलिस के मुताबिक, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज लाल कोठी निवासी पंकज कुमार (35) पुत्र महादेव सिंह अपने सात वर्षीय पुत्र अंश सिंह और पत्नी के साथ रात में सो गए। बताया गया कि शनिवार सुबह पत्नी पूजा सिंह ने पति और पुत्र को जगाने का प्रयास किया, लेकिन पति और पुत्र नहीं उठे। इस पर पत्नी पूजा ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों कमरे से बाहर निकाला। पिता-पुत्र की मौत से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी केशव चौधरी और पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने पत्नी पूजा का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूजा ने बताया कि सुबह पति पंकज सिंह और पुत्र अंश के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में जहरीला पदार्थ खाने या खिलाने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया कि पिता-पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पत्नी की सूचना पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed