फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बच्ची की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 18 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में मंगलवार को जन्मी एक बच्ची की मौत हो गई जिसके बाद प्रसूता व उसके परिजनों ने महिला विंग की डॉक्टर व अन्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से बिटिया की मौत हुई है।
विज्ञापन

महसी ब्लॉक के हरदी थानाक्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी प्रसूता नीतू बाजपेई ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां बिना जांच के नॉर्मल डिलीवरी होने की बात कहकर दर्द का इंजेक्शन लगा दिया गया। डिलीवरी रूम में जब प्रसव नहीं हुआ तो छोटा ऑपरेशन कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब बच्ची का जन्म नहीं हुआ तो बड़े ऑपरेशन की बात कहकर टांका लगा दिया गया, जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई। पति शिवशरण मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ देर तक कुछ नहीं बताया गया।
विज्ञापन

बाद में बच्ची मृत होने की सूचना दी गई। बच्ची के सिर व पैर पर औजार व कैंची के निशान बने थे जो लापरवाही को बयां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी व सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय के मुताबिक, डॉ. रिचा यादव ने बताया है कि एडमिट होने पर बच्ची की धड़कन नहीं मिल रही थी, इसलिए नॉर्मल प्रसव की कोशिश की गई। इसके बाद भी जन्म न होने पर ऑपरेशन किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed