फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Smack worth ₹1.5 crore seized; two arrested, including a female smuggler.

बहराइच: 1.5 करोड़ की स्मैक बरामद, महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर आरोपी भी शामिल

Tue, 06 Oct 2026 09:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 06 Oct 2026 09:44 PM IST
सार

टाइल्स की दुकान की आड़ में स्मैक तस्करी का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मामले में एक महिला तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रियाज अली उर्फ रियाज बाबा हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर आरोपी बताया गया है।

विज्ञापन
Bahraich: Smack worth ₹1.5 crore seized; two arrested, including a female smuggler.
महिला सहित आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपईडीहा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 304 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक महिला तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रियाज अली उर्फ रियाज बाबा हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर आरोपी बताया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चकिया रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना पर थाना रुपईडीहा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में महिला की पहचान पूनम वर्मा (33) निवासी किशुनदासपुर, थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी और पुरुष की पहचान रियाज अली उर्फ रियाज बाबा (31) निवासी चकिया रोड, वार्ड नंबर 09, रुपईडीहा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान रियाज की टाइल्स दुकान के काउंटर से 294 ग्राम और महिला के कब्जे से 10 ग्राम, कुल 304 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पूनम वर्मा ने बताया कि वह बाराबंकी से स्मैक लाकर रियाज अली को बेचती थी। वह बकाया रकम लेने और नए माल का नमूना दिखाने के लिए रुपईडीहा आई थी। वहीं, रियाज पर अपनी टाइल्स की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे थोक में स्मैक बेचने का आरोप है।


स्कॉर्पियो, दो बाइक और पांच मोबाइल भी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम स्मैक के अलावा एक स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, एक सैमसंग कैमरा, 31,210 रुपये भारतीय मुद्रा और 25 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद किए हैं। इसके साथ ही दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किए गए। इस मामले में थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 272/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed