फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कब्जा हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार, जमकर पथराव

Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। पारा परसरामपुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने गए नायब तहसीलदार व पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव के दौरान छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं जबकि नायब तहसीलदार का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। काफी प्रयास के बाद पुलिस मामले को शांत करा पाई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फखरपुर थानाक्षेत्र के पारा परसरामपुर गांव निवासी गुड्डू व रिजवान के बीच जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना कब्जा होने का दावा कर रहे हैं। दोनों का वाद भी दीवानी न्यायालय में चल रहा है। बताया जाता है कि न्यायालय के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार विजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। कब्जा हटवाने के लिए जैसे ही कार्य शुरू हुआ तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक पथराव शुरू हो गया। नायब तहसीलदार व पुलिस के सामने पथराव होता रहा।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख थाने से और फोर्स बुलाई गई और पथराव करने वालों को खदेड़ा गया। पथराव के दौरान दोनों पक्षों से अमन कुमार, आवेश, तौसीब बेग, मेराज अहमद व अशजद समेत छह लोग को चोटें आईं और नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों को ज्यादा चोटें लगने की बात सामने आई। फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया रिजवान पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र में कब्जा हटवाने के दौरान हुई घटना संज्ञान में आई है। थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- कमलेश सिंह, सीओ, कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed