{"_id":"61e304abfa05a77bd97f0984","slug":"bahraich-bahraich-news-lko613622279","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी संग सो रही मासूम पर तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी संग सो रही मासूम पर तेंदुए ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। बेली चौकसाहार गांव में दादी के साथ सो रही मासूम बच्ची पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर दादी व अन्य परिजन उठे तो हांका लगाया। इस पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची के मुंह पर पंजा लगने से वह जख्मी हो गई। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर वन कर्मियों ने मौके का मुआयना किया।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज का बेली चौकसाहार गांव जंगल से सटा हुआ है। खैरीघाट थानाक्षेत्र के चौकसाहार गांव निवासी आठ वर्षीय मीना देवी अपनी दादी के साथ शुक्रवार रात चारपाई पर सो रही थी। परिजनों के मुताबिक, रात 12 बजे के आसपास जंगल से निकलकर तेंदुआ आया और घर में छलांग लगा दी। इसके बाद तेंदुए ने दादी के पास सो रही बालिका पर हमला कर दिया। बालिका के शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे। सभी ने टॉर्च जलाते हुए हांका लगाया जिस पर तेंदुआ घर से बाहर चला गया। तेंदुए के हमले में घायल बालिका को सीएचसी पहुंचाया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया कि तेंदुए ने हमला किया है अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। पदचिह्न भी नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।