{"_id":"61e304a12951fd208546e722","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6136216189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चपेट में आए 51 और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चपेट में आए 51 और लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना संक्रमण की गति लगातार तेज होती जा रही है। लगातार तीन दिनों तक 40 से अधिक संक्रमित मिलने के बाद पिछले दो दिनों से 50 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में एक बार फिर 51 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 290 पर पहुंच चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जिले में पहला कोरोना संक्रमित पाया गया था और जनवरी का आधा महीना बीतते-बीतते यह आंकड़ा बढ़कर 290 पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को ऐहतियात बरतने की जरुरत है। शनिवार को आई रिपोर्ट की जानकारी देते हुए सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि 51 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 290 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सात लोगों का होम आइसोलेशन पूर्ण हो गया। जिले में एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 107 हो गई है।