{"_id":"61e1b814cd96564abf762837","slug":"bahraich-bahraich-news-lko613479015","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ लीटर शराब के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ लीटर शराब के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर छापा मारा गया। इस दौरान एक बोलेरो वाहन में रखी गई चार सौ लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर एक बोलेरो वाहन से चार सौ लीटर अवैध शराब बरामद की गई। यह शराब जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। मौके से पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान रामनिवास निवासी गुरगुट्टा, थाना नानपारा, सोने, बलराम व नेकपाल निवासी राजापुर बनकटवा व बाबादीन निवासी गुड़ियानपुरवा, थाना मोतीपुर के रूप में हुई। मौके पर एक बाइक भी बरामद की गई। आबकारी अधिकारी ने बताया कि सभी के विरुद्ध थाना नानपारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही इतनी भारी मात्रा में शराब किसके संरक्षण में ले जाई जा रही थी इसका पता लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। टीम में आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह, सुनील कुमार, विवेक चौहान, जावेद, शेर अली व सुभाष पांडेय शामिल रहे।