{"_id":"61e1b6060c9f4820b66b995c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6134766171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता मंत्री के इस्तीफे की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता मंत्री के इस्तीफे की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्रदेश के सहकारिता मंत्री के इस्तीफे की अफवाह को खबर बनाकर चलाने वाले मीडिया चैनलों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यहीं नहीं फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों पर खबर वायरल करने वालों के खिलाफ भी सहकारिता मंत्री ने मुकदमा दर्ज कराया है। सहकारिता मंत्री के इस कदम के बाद कई एडमिन ने अपने ग्रुप बंद कर दिए हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी मोहल्ला निवासी मुुकुट बिहारी वर्मा भाजपा सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। बृहस्पतिवार देर शाम कुछ न्यूज चैनलों व सोशल मीडिया पर सहकारिता मंत्री के पार्टी से इस्तीफा की खबर चला दी गई थी। सहकारिता मंत्री ने इसका खंडन करते हुए सफाई दी और अफवाह फैलाने वाले दो न्यूज चैनलों और कुछ व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मैं पार्टी का जिम्मेदार सिपाही हूं। इसी पार्टी में पैदा हुआ और अंतिम सांस भी इसी पार्टी में लूंगा। कुछ अराजक तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाह के कारण बहुत आहत हूं। मेरे लिए किसी और पार्टी के बारे में सोचना भी गुनाह है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। -मुकुट बिहारी वर्मा, कैबिनेट मंत्री, सहकारिता