{"_id":"61e06523eb76de1829538089","slug":"bahraich-bahraich-news-lko613329958","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित मवेशियों को इकट्ठा कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित मवेशियों को इकट्ठा कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। छुट्टा मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर बृहस्पतिवार को मिहींपुरवा तहसील के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़खड़िया गांव स्थित एक खेत में पांच सौ से अधिक जानवरों को इकट्ठा कर लिया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसानों ने शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि अब यहां एकत्रित मवेशियों को अधिकारी लेकर जाएंगे। वहीं, कई लोगों का कहना है कि ये निराश्रित मवेशी लोगों द्वारा ही छोड़े गए हैं जो मवेशी दूध देने वाले नहीं होते उन्हें छोड़ दिया जाता है। यही लालच अब मुसीबत बन गया है।
किसानों के लिए छुट्टा मवेशी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं। छुट्टा मवेशियों के चलते किसानों को सर्द रातों में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। वहीं, हल्की सी नींद आने पर ही उनके खेत चट हो जाते हैं। नुकसान से आजित मिहींपुरवा तहसील के किसानों नें खेतों में चर रहे मवेशियों को पकड़-पकड़ कर बड़खड़िया गांव के जयश्रीपुरवा में स्थित ललिता देवी स्कूल के सामने खेत में लाकर जमा करना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि अब इन पशुओं को यहां से अधिकारी अपने साथ ले जायेंगे। बड़खड़िया के ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर किसानों से मवेशी वापस ले जाने की अपील की, लेकिन आक्रोशित किसान नहीं माने और मवेशी वहीं छोड़कर चले गए।
बड़खड़िया गांव में किसानों के प्रदर्शन व मवेशी इकट्ठा करने की सूचना पर बीडीओ मिहींपुरवा रामेंद्र कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। मौके पर सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मय पुलिस फोर्स पहुंचे। बीडीओ ने बड़खड़िया में मौजूद मवेशियों को ट्रकों के माध्यम से जंगल में छुड़वाया। इस दौरान प्रधान बड़खड़िया जयप्रकाश, प्रधान सुुजौली राजेश गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, घूरे प्रसाद मौर्य, वाहिद खान आदि मौजूद रहे।