फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गब्बर सिंह पर इनाम की रकम हुई एक लाख

Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मुख्यमंत्री के मंच पर चढ़ने के बाद चर्चा में आए जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। फरार जिला पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी न होने पर इनाम की धनराशि बढ़ा दी गई है। इस बार एडीजी ने इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी है। इनके सहयोगी मनीष जायसवाल भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने मनीष जायसवाल पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पहले से लगी चार टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है। पुलिस लगातार संदिग्ध स्थानों पर गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन

देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। वह बीते 27 मार्च, 2020 को मुख्यमंत्री के मंच पर चढ़ने के बाद चर्चा में आए थे। उसके बाद से लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गईं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, इनके ऊपर 56 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब एडीजी ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। जिला पंचायत सदस्य के सहयोगी मनीष जायसवाल भी अब पुलिस के रडार पर आ गए हैं। एसपी ने इनके ऊपर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों आरोपियों पर दो दिन पहले दरगाह शरीफ थाने में भी गवाहों को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं थीं। अब आठ टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - केशव चौधरी, पुलिस अधीक्षक, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed