{"_id":"61dc6e92f44a1f32677a3516","slug":"bahraich-bahraich-news-lko612890513","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद से दुधमुंहे का अपहरण, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद से दुधमुंहे का अपहरण, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। हिंदूपुरवा गांव में रविवार देर रात मां की गोद में सो रहे नौ माह के मासूम को अज्ञात अपहरणकर्ताओं उठा ले गये। मां जब तक चारपाई से उठकर शोर मचाती तब तक अपहरणकर्ता बच्चे को ले जा चुके थे। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुपुरवा गांव निवासी एक महिला अपने नौ माह के मासूम को लेकर सो रही थी। आरोप है कि रविवार रात लगभग 12 बजे के आसपास बाइक सवार कुछ अपहरणकर्ता आए और मां की गोद में सो रहे मासूम को उठा ले गए। मां की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया, लेकिन तब तक अपहरणकर्ता भाग चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कैसरगंज कोतवाल श्रीधर पाठक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
पीड़िता घर में अकेली रहती है। पति बाहर मजदूरी करता है। घटना के दौरान भी पीड़िता घर में मासूम बच्चेे के साथ अकेली ही थी। इसके चलते अपहरणकर्ता बेहिचक घटना को अंजाम देकर फरार हो गए और पीड़िता कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। कोतवाल को हर बिंदु पर जांच करने के लिए निर्देश दिए गए है। घटना का जल्द खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही खुलासा कर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाएगा।
- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच