फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एक ही दिन में मिले 10 कोरोना संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में एक ही दिन में 10 संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पूर्व मंगलवार को दो व सोमवार को चार संक्रमित मिल चुके हैं। एक ही दिन में दहाई के अंक में संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे के हाथ पांव फूल गए हैं और जांच व टीकाकरण में तेजी लाने की बात कही जा रही है। वहीं, बुधवार को मिले 10 संक्रमितों में से सात अब भी लापता हैं। इन्होंने मोबाइल नंबर गलत दे दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को मिले लगभग सभी संक्रमित यात्रा कर पहुंचे थे। मंगलवार को गैर जनपद से ट्रेनिंग के लिए आए एक 37 वर्षीय युवक का बस अड्डे पर सैंपल जमा किया गया था, वहीं एनजीओ के कार्य से आए एक अन्य युवक की भी सैंपलिंग की गई थी। बुधवार को आई रिपोर्ट में दोनों ही युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। हुजुरपुर निवासी एक 27 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तीनों ही युवकों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के 10 युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से तीन युवकों की तो पहचान स्वास्थ्य महकमे ने कर ली है और उन्हें क्वारंटीन कर दिया है, लेकिन सात ऐसे भी युवक हैं, जिन्होंने गलत मोबाइल नंबर दिया था। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है। इन युवकों में तीन ने बहराइच बस अड्डे तो चार ने लखनऊ में जांच करवाई थी।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन लोगों द्वारा सावधानी बरती नहीं जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में सैकड़ों लोगों को बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के घूमते देखा गया। यही नजारा रोडवेज बस अड्डे का भी रहा जहां बस में सवार यात्री और बाहर घूम रहे लोग बिना मास्क नजर आए। बाजारों में भी लोगों में कोरोना संक्रमण के प्रति कोई सावधानी नहीं देखी जा रही है। लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के घूमते नजर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed