{"_id":"61cca17a9ad71d3ff66a3678","slug":"bahraich-bahraich-news-lko611122716","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं की शिक्षा में आज भी हो रहा भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं की शिक्षा में आज भी हो रहा भेदभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिकाओं की शिक्षा में आज भी हो रहा भेदभाव
- शिक्षिकाओं ने नारी चौपाल में व्यक्त किए विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। विकास खंड जरवल स्थित बीआरसी परिसर में नारी शिक्षा चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में शिक्षिकाओं ने बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिक्षिकाओं की ओर से महिला सशक्तिकरण के विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीएचसी रसूलाबाद की चिकित्साधिकारी डॉ.आरती मिश्रा रहीं। शिक्षिकाओं द्वारा न्याय पंचायतवार स्टॉल लगाकर महिलाओं के प्रति समाज में लिंग आधारित भेदभाव, यौन उत्पीड़न, बालिका शिक्षा, दहेज व बाल विवाह जैसी कुरीतियों को मिटाने व लोगों में जागरूकता लाने का संदेश देते चार्ट, पोस्टर, हस्तलिखित बैनर भी प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लिंग भेद के कारण बालिकाओं की शिक्षा में भेदभाव होता है। इसके लिए अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाने की आवश्यकता है। पावर एंजिल्स प्रोत्साहन स्वरूप उच्च प्राथमिक विद्यालय तपेसिपाह की छात्रा सीमा यादव ने दो घंटे के लिए बीईओ जरवल की कुर्सी संभाली। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। इस अवसर पर एआरपी कल्पना मिश्रा, नीलम कुमारी, रीता मिश्रा, रिफत काजमी आदि उपस्थित रहे।
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
फोटो 22
खैरीघाट (बहराइच)। ब्लॉक महसी के बीआरसी केंद्र पर नारी सशक्तिकरण के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि बेटे व बेटियों में फर्क न महसूस करें। बेटियों को कभी यह एहसास न होने दें कि वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम हैं। कार्यक्रम में पीटीआई शिक्षक पंकज चतुर्वेदी व अजय सरोज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
छात्राओं के सम्मानित होने से शिक्षकों में हर्ष
बहराइच। सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं को पानी टंकी चौराहा स्थित एक लॉन में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। छात्राओं के सम्मानित होने से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विजय गौड़ ने बताया कि बीते 19 दिसंबर को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा आठ में पढ़ने वाली दो छात्राओं कनिष्का सिंह और अदिति राठौर का नाम मेरिट लिस्ट में आया था। दोनों छात्राओं को सांसद कैसरगंज द्वारा 1100 रुपये नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इससे विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय की प्रधानाचार्या असमी अतीक, रीना कश्यप, रितु गौड़ समेत अन्य लोगों ने छात्राओं को बधाई दी।