{"_id":"61c9fdcabaccbb60cb49a6f7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko610827147","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जनवरी तक संपूर्ण बकाया भुगतान का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जनवरी तक संपूर्ण बकाया भुगतान का वादा
विज्ञापन
बहराइच। चिलवरिया स्थित सिंभावली चीनी मिल परिसर में गन्ना किसानों व मिल के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों द्वारा किसानों को आगामी 20 जनवरी तक संपूर्ण गन्ना बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
बैठक की अध्यक्षता संस्थान के समूह अध्यक्ष अनिल तंवर की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान क्षेत्रीय गन्ना किसानों ने गन्ना बोआई एवं आपूर्ति से संबंधित सुझाव दिए। मुख्य महाप्रबंधक पीएन सिंह ने गन्ना विकास में मिल की ओर से किसानों को दी जा रहीं कीटनाशक दवाओं, कृषि उपकरणों एवं गन्ना बीज उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने वर्ष 2020-21 का समस्त बकाया भुगतान आगामी 20 जनवरी तक कराने का भी आश्वासन दिया। समूह अध्यक्ष अनिल तंवर ने गन्ना किसानों की ओर से दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए गन्ना आपूर्ति व बोवाई में किसी प्रकार की कठिनाई न आने देने की बात कही गई। बैठक में उदय प्रताप सिंह, समय प्रसाद मिश्रा, देव प्रताप सिंह, विनोद सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, सामेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामनिवास सिंह, दीपेंद्र कुमार सिंह, केके शुक्ला आदि मौजूद रहे।