{"_id":"61c9fbb222125d53624b3a50","slug":"bahraich-bahraich-news-lko610825061","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचित प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचित प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
बहराइच। पांच ग्राम प्रधानों व 124 ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों के लिए उपचुनाव संपन्न हुए थे। उपचुनाव में निर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को सोमवार को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित हुआ। खंड विकास अधिकारी ने सभी को शपथ दिलाई।
जरवल ब्लॉक मुख्यालय पर दो ग्राम पंचायतों के उपचुनाव मेें निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को ट्रेनिंग पर आए खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे ने शपथ दिलाई। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने भेदभाव रहित ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कपूरपुर की भाविका श्रीवास्तव व ग्राम करनई डीह के उपचुनाव में विजयी हुए प्रधान इमरान खान ने शपथ के बाद गांव के विकास का वादा किया। बीडीओ श्री पांडे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के विकास से ही देश के विकास की रूपरेखा तय होती है, इसलिए ग्राम प्रधानों बिना भेदभाव के पंचायक के प्रत्येक ग्रामीण को सरकार द्वारा प्रदत लाभ मुहैया कराना चाहिए।
जब गांव का विकास तेजी से होता है तो वह कड़ी देश के विकास में जुड़ जाती है। इस दौरान एडीओ पंचायत नजर इमाम, जेएमआई शैलेश दत्त आनंद, गुलाबचंद, राजेश कुमार सिंह, श्याम बहादुर वर्मा आदि मौजूद रहे। हुजूरपुर ब्लॉक में बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधान धनपारा अतुल कुमार सिंह व गाजीपुर ग्राम पंचायत की श्रद्धा सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।