फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

विषमुक्त खेती व नशा मुक्त गांव का दिया मंत्र

Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/बाबागंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को बाबागंज के देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज, रामपुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विषमुक्त खेती व नशा मुक्त गांव विषय पर किसानों संग चर्चा की गई और किसानों को प्राकृतिक खेती द्वारा आय वृद्धि के उपाय बताए गए। चौपाल का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच व महामना मालवीय मिशन की ओर से किया गया। चौपाल में नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के प्रसार डायरेक्टर प्रोफेसर एपी राव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवालाबाग नानपारा मंदिर के महंत वीरेंद्र गिरी महाराज ने की।
विज्ञापन

किसान चौपाल को संबोधित करते हुए प्रोफेसर एपी राव ने कहा कि सभी किसान भाई फसल अवशेष को खेतो मे न जलाये। अवशेष जलाने से कृषि उत्पादकता बढ़ाने वाले मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं और वातावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या में किसानों व विद्यार्थियों के लिए संचालित कार्यक्रम की भी जानकारी दी। प्रोफेसर एसएन सिंह ने कहा कि सीमावर्ती इलाके मे बढ़ रहे नशा प्रचलन को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी होगी। किसान चौपाल में डॉ. शैलेंद्र सिंह, राजीव श्रीवास्तव, धीरेंद्र शर्मा, वरुण श्रीवास्तव, शिवपूजन सिंह, मैथिली शरण, अनिल मिश्रा, डॉ. केएम सिंह, थानाध्यक्ष रुपईडीहा प्रमोद त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नवाबगंज के प्रभाकर, प्रधान संघ के संरक्षक चंद्र प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान चौपाल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद मेेडिकल कॉलेज, बहराइच के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. ओपी गर्ग व उनकी टीम ने लगभग 500 महिलाओं व किसानों का चिकित्सकीय परीक्षण किया और उन्हें दवाएं वितरित कीं। चौपाल का संचालन प्रवक्ता एपी श्रीवास्तव व प्राचार्य एसपी सिंह ने किया। 100 किसानों को सब्जी के बीज का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed