फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हवा चली, अखबार उड़ा और हो गया लोकार्पण

Wed, 15 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
15 बीएचआर 44 - बहराइच के रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार की शाम को शिलापट पर चिपकाया गया पेपर। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तीन वर्ष पहले निर्मित हो चुके बस स्टैंड के दीवार पर बीती रात लगाया गया एक शिलापट्ट बुधवार को चर्चा का विषय बना रहा। शिलापट्ट अखबार से ढका हुआ था, लेकिन दोपहर में हवा चलने से अखबार गिर गया। इस शिलापट्ट को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर किस निर्माण का लोकार्पण होने जा रहा है।
विज्ञापन

विगत कई वर्षों से कोई निर्माण हुआ ही नहीं। बात समाजवादी खेमे तक पहुंची तो जिलाध्यक्ष भड़क गए और उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में बस स्टेशन पर सरकार ने एक ईंट तक नहीं रखवाई है, आखिर किस बात का लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने पुरजोर विरोध करने की चेतावनी तक दे डाली। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक भी निर्माण के सवालों का जवाब सीधे-सीधे देने से बचते दिखे। जबकि विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि वह निर्माण की तस्दीक करने के बाद ही लोकार्पण करेंगी। बीजेपी शासन काल में जो भी निर्माण हुए हों उनका लोकार्पण होना चाहिए।
विज्ञापन

शिलापट्ट पर लिखा है कि जनपद बहराइच में निर्मित बस स्टेशन के निर्माण कार्य का स्वीकृत लागत 485.31 लाख है। पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के कर कमलों से लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यदाई संस्था का नाम यूपी सिडको है। बुधवार दोपहर जब लोगों ने इस शिलापट्ट को देखा तो चर्चा का विषय बन गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक अनुपमा जायसवाल 20 दिसंबर को बस स्टेशन का लोकार्पण करने वाली हैं। इसीलिए यह शिलापट्ट लगाया गया था। आरएम को सूचना मिलते ही उन्होंने फिर से शिलापट्ट को ढकवा दिया। फिलहाल अब यह मामला राजनीति का विषय बन गया है। सपा का कहना है कि जब सरकार की तरफ से एक ईंट नहीं लगाई गई तो आखिर किस बात का शिलापट्ट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पूर्व मंत्री यासर शाह ने सपा सरकार के दौरान बस स्टेशन के नवनिर्माण के लिए धन जारी कराया था। 90 फीसदी निर्माण उन्हीं के समय पूर्ण हो चुका था। शेष कार्य भी कुछ समय में पूरा कर लिया गया। पूरा जिला इस बात को जानता है। अनुपमा जायसवाल ने एक ईंट यहां पर नहीं लगवाई, ऐसी स्थिति में वह किस निर्माण का लोकार्पण कर रही हैं। समाजवादी पार्टी इस लोकार्पण का पुरजोर विरोध करेगी-
रामहर्ष यादव, जिलाध्यक्ष सपा
कोट्स
दो वर्ष पहले वह मंत्री जी के साथ निरीक्षण करने गई थी तब तो निर्माण कार्य हो रहा था। जो निर्माण हुआ होगा उसी का लोकार्पण करुंगी। फिलहाल लोकार्पण करने के पहले तस्दीक कर लूंगी कि आखिर बीजेपी सरकार नें क्या-क्या निर्माण हुए हैं। अनुपमा जायसवाल, विधायक बीजेपी, सदर

सवालों से बचते रहे आरएम
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा सवाल के जवाब देने से बचते दिखे। पहले तो उन्होंने किसी शिलापट्ट के लगे होने की जानकारी से ही इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने इतना कहा कि कुछ निर्माण 2018 तक चला है, हो सकता है कि विधायिका उन्हीं निर्माणों का लोकार्पण करने जा रही हों। फिलहाल वह लोकार्पण की तिथि की जानकारी नहीं दे सके। संवाददाता से बातचीत होने के तत्काल बाद उन्होंने शिलापट्ट को फिर से ढकवा दिया। एआरएम से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed