फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कमरों में नकब लगाकर लाखों का माल किया पार

Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/नानपारा। नानपारा कोतवाली के खैरीपुरवा गांव में रविवार की रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया और दो कमरों में नकब लगाकर लाखों के जेवर व नगदी उठा ले गए। दोनों की मकान एक ही व्यक्ति के थे। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। वहीं गांव के ही एक अन्य ग्रामीण के घर भी चोरों ने नकब लगाया लेकिन गृह स्वामी के उठने से चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली के ग्राम पंचायत जूड़ा के मजरा खैरीपुरवा में रविवार की रात पहुंचे अज्ञात चोरों ने इस्लाम खां पुत्र शब्बीर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित इस्लाम ने बताया कि उनकी बीवी की तबियत खराब थी। वह 10 दिनों से बीवी के साथ अपने ससुराल नवाबगंज के पढुईया में थे। गांव में उनके दो घर हैं और उनके पिता दूसरे वाले घर पर थे।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के दो कमरों में पीछे से नकब लगाई और लाखों के जेवर उठा ले गए। सुबह घर का सामान बिखरा देख कर पिता शब्बीर ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर बीवी के इलाज के लिए रखी 20 हजार नगदी व लाखों के जेवर उठा ले गए हैं। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पर तहरीर दी गई है। वहीं अज्ञात चोरों ने खैरीपुरवा गांव के ही कमलेश के घर भी पीछे से नकब लगाया, लेकिन उनकी पत्नी के उठ जाने से चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अज्ञात चोरों के संबंध में कुछ जानकारी हासिल हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
भानु प्रताप सिंह, कोतवाल नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed