फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ढाई लाख की चोरी

Tue, 14 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर(बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र की खुटेहना चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सोमवार रात चोरों ने सर्राफ के घर से ढाई लाख का माल पार कर दिया। चोरी के समय सर्राफ का परिवार छोटे भाई की गोदभराई कार्यक्रम में गोंडा गया था। बता दें कि 29 नवंबर को दिनदहाड़े खुटेहना चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई 10 लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ हैं। वहीं, 15 दिन के भीतर चोरी की दूसरी वारदात होने से आसपास के लोग सहमे हैं।
विज्ञापन

खुटेहना चौकी से चंद कदम की दूरी पर राजीव सोनी की आभूषण की दुकान है। सोमवार को वह अपने छोटे भाई की गोदभराई कराने गोंडा के गौरा चौकी गए थे। देर रात जब वह घर वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। घर के पीछे से जाकर देखा तो खिड़की की सरिया टूटी हुई थी। उसी रास्ते घर में दाखिल हुए तो घर का सामान बिखरा देख होश उड़ गए।
विज्ञापन

दुकान की तिजोरी तो लॉक थी, लेकिन आलमारी व बक्से खुले पड़े थे। रात में ही चौकी प्रभारी खुटेहना गजेंद्र पांडेय व थानाध्यक्ष पयागपुर हरेंद्र मिश्र को घटना की सूचना दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दो किलो चांदी की वस्तुएं, 25 ग्राम सोने के आभूषण व 20 हजार नगदी समेत लगभग ढाई लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया मुकदमा दर्ज कर मौके पर जांच कराई गई है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटेहना चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बीते 29 नवंबर को दिनदहाड़े हुई 10 लाख की चोरी को अभी 15 दिन ही हुए थे कि क्षेत्र में चोरी की दूसरी घटना होने से सनसनी फैल गई है। पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी मुंजेश तिवारी ने बताया कि चौकी क्षेत्र में पुलिस के बजाय चोरों का इकबाल बुलंद दिखाई दे रहा है। चोरी हुए 15 दिन बीत गए हैं और पुलिस बस सांत्वना दे रही है। पुलिस के ढुलमुल रवैए का ही कारण है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसपी सुजाता सिंह से मिलकर गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed