फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

150 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 52 ने कहा- कुबूल है...

Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के तहत 150 जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक दूजे का हाथ थामा, जबकि 52 का निकाह हुआ। सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री, विधायक व अधिकारी मौजूद रहे। एक ही पंडाल के नीचे वैदिक मंत्र व निकाह पढ़ा गया। सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

शहर के नगर पालिका परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रही। सदर विधायक की मौजूदगी में 53 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें 35 जोड़ों ने फेरा लिया और 18 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह में 68 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। जिसमें 55 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह कराया गया, जबकि 13 जोड़ों का मौलाना ने निकाह पढ़ाया। जरवल ब्लॉक परिसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, बीडीओ जरवल आशाराम वर्मा, बीडीओ कैसरगंज अजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं रिसिया विकास खंड कार्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल रहे। 21 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें दो जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। इस मौके पर महेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रहरि, पवन जायसवाल, खंड विकास अधिकारी विनोद यादव, एडीओ पंचायत अजय गुप्ता, पंचायत अधिकारी महेश पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पयागपुर व विशेश्वरगंज में 36 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें 10 मुस्लिम जोड़ो को निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा, बीडीओ सौरभ पांडेय, सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता मैन बहादुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बाबागंज में आयोजित सामूहिक विवाह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में 24 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें 15 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज व नौ जोड़ो का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ। इस मौके पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार, जनार्दन विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed