{"_id":"61b7881259521713c5544b9e","slug":"bahraich-bahraich-news-lko608789423","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता के जरिए मतदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता के जरिए मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/गायघाट। मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए नगर के आजाद इंटर कॉलेज में भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रिसिया व गायघाट में भी छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आजाद इंटर कॉलेज में छात्रों द्वारा भाषण, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने कहा कि प्रजातंत्र में मत का मूल्य सर्वोपरि है। जिसके द्वारा हम एक सशक्त सरकार का चुनाव कर सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार सिंह, आफताब अहमद, मदन मोहन अवस्थी, देवकीनंदन, देशराज सिंह, खालिद इकराम, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर विकास खंड मिहींपुरवा के एसपीवीपी इंटर कॉलेज सेमरहना में स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। वह अपना नाम मतदाता लिस्ट में अवश्य अंकित कराएं। इसके साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। प्रबंधक अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी लोग मतदान अवश्य करें। उधर रिसिया के सरस्वती इंटर कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता के साथ विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य घनश्याम बाजपेई ने लोकतंत्र में मताधिकार और मतदान के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने आकर्षक तरीके से मेंहदी रचाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।