फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जरवल में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

Mon, 13 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। श्रावस्ती के भिनगा से राजधानी लखनऊ जा रही एक प्राइवेट बस जरवल के हरचंदा मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। शेष सभी घायलों को जरवल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुस्तफाबाद में भर्ती करवाया गया है। हादसा हाईवे पर अचानक आई बोलेरो को बचाने के चक्कर में होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जरवल रोड थाना क्षेत्र के हरचंदा मोड़ पर सोमवार सुबह श्रावस्ती के जिला मुख्यालय भिनगा से लगभग 30 सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही ठेकेदार ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जाता है कि बस हरचंदा मोड़ पर पहुंची ही थी कि तभी एक बोलेरो हाईवे पर बस के सामने आ गई जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को डिवाइडर की ओर मोड़ा और बस पलट गई। बस पलटते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को बस से बाहर निकाला और जरवल रोड थाने को दुर्घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में कैसरगंज के बढ़ौली निवासी 35 वर्षीय अल्हाज अहमद पुत्र अल्मुददीन, भिनगा के टेड़वा बनकटी निवासी 40 वर्षीय कमरुद्दीन पुत्र अल्लामा हुसैन, भिनगा के लौकीपुरवा निवासी 25 वर्षीय वसीम पुत्र अख्तर हुसैन, भिनगा के टेडवा बनकटवा निवासी 37 वर्षीय फखरुद्दीन पुत्र अल्लामा, गोमतीनगर लखनऊ निवासी 45 वर्षीय गुलाबपति पत्नी राम अवतार, वजीरगंज लखनऊ निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राम मिलन व भिनगा के टेड़वा रजानगर निवासी 57 वर्षीय अफजल पुत्र मो शरीफ घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे जरवल चौकी इंचार्ज शिवनाथ गुप्ता व जरवल नगर पंचायत प्रतिनिधि इंतजार अहमद ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस दुर्घटना में भिनगा के लौकीपुरवा निवासी 25 वर्षीय वसीम व भिनगा के टेड़वा रजानगर निवासी 57 वर्षीय अफजल को गंभीर चोटें आईं हैं। सीएचसी मुस्तफाबाद में दोनों की हालत खराब देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। जरवल रोड थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में दो यात्रियों को छोड़कर अन्य पांचों को मामूली चोटें आईं हैं। सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed