फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

किसान, समाजसेवी, व्यवसायी... सब गदगद

Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सरयू नहर परियोजना के पूरा होने का जिलेवासियों ने स्वागत किया है। परियोजना से होने वाले लाभ को लेकर हर कोई गदगद है। यहां किसानों के अलावा समाजसेवी, साहित्यकार, अधिवक्ता, व्यवसायी व शिक्षक सभी ने योजना का स्वागत करते हुए जिलेवासियों को बधाई दी है। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि अगर योजना के मुताबिक सब चलता रहा तो वे दिन दूर नहीं जब पूरा बहराइच जिला इस परियोजना से आच्छादित होगा।
विज्ञापन

- सरजू नहर परियोजना से स्व. अटल विहारी बाजपेयी का नदियों को आपस में जोड़ने का सपना पूरा हुआ है। जिले में इस तरह की एक ठोस परियोजना की दशकों से दरकार थी जो अब पूरी हुई। इसको समय से पूर्ण करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें व अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

- मेजर एसपी सिंह, सचिव, किसान पीजी कॉलेज, बहराइच
- देश की सबसे बड़ी परियोजना के शुभारंभ के हम लोग साक्षी हैं। सिंचाई के लिए किसानों को दर-दर भटकता देख दुख होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोदी सरकार द्वारा पूर्ण कराई गई यह परियोजना बेहद सराहनीय है। जिले के लिए यह दूरदर्शितापूर्ण कार्य हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप मित्तल, समाजसेवी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण कर रहे हैं। जब यह परियोजना शुरू हुई थी तभी तेजी दिखाकर इसे पूर्ण किया गया होता तो आज किसान दर-दर न भटक रहा होता। हालांकि, अब देश ने सही व्यक्ति को चुना। हमारे जिले के हजारों किसानों को अब फायदा होना तय है।
- आदर्श मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में बहुत बड़ा फैसला लिया है। बलरामपुर में सरयू नहर के लोकार्पण से किसानों को बहुत राहत मिलेगी। देश के किसान खुश हैं तो समझिए सरकार दोबारा बनना तय है। इस परियोजना के शुरू होने से किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
- सरोज कुमार सिंह, समाजसेवी, रिसिया
- देश की सबसे बड़ी सरयू नहर परियोजना से नौ जिलों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को महंगी सिंचाई की परेशानी से प्रभावी तौर पर छुटकारा मिल गया। यह परियोजना किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया बड़ा कदम है।
- माधवराम वर्मा, महसी
- यह परियोजना जिले के कृषि क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। किसानों की आय बढ़ेगी तो पिछड़े क्षेत्र का विकास होगा। सिंचाई का लाभ मिलने से अब किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। नानपारा क्षेत्र के किसानों में भी खुशी देखी जा रही है। अब किसानों के सुखी और समृद्ध होने की उम्मीद दिखने लगी है।
- रामकिशोर अग्रवाल, समाजसेवी, नानपारा
- अगर यह परियोजना समय से पूर्ण हो जाती तो हमारे क्षेत्र के किसानों की हालत इस तरह न होती। अब सिंचाई को लेकर आ रही समस्या का पूर्ण निदान हो गया है। 40 वर्षों से लंबित सरयू नहर परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार वर्षों में पूर्ण किया। अब सिंचाई और बाढ़ दोनों समस्याओं से निजात मिलेगी।
- प्रमोद सिंह, समाजसेवी, बांसगढ़ी
- निश्चित रूप से प्रधानमंत्री का प्रयास रंग लाया है। बताया जा रहा है कि जिले के 544 गांवों के लाखों किसानों को प्रथम दिन से लाभ मिलेगा। आगे चलकर सिंचाई का आच्छादन बढ़ जाएगा तो पूरा जिला सिंचित होगा। इस परियोजना से किसान सुखी और समृद्ध होंगे।

- राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, बहराइच
यह परियोजना सीधे किसान हित से जुड़ी है। पहली बार किसान हित के लिए बड़ा और स्थायी कार्य होता दिख रहा है। उम्मीद है कि किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं का निदान भी जल्द होगा। इस परियोजना के पूरा होने पर किसानों को बधाई।
- राजेश शुक्ला, ईंट भट्ठा संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed